सोनुआ : सोनुआ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार केरल राज्य से संरक्षित बालक राजा गोप को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई सोनुआ थाना की पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालक को केरल के कन्नूर (Kannur) जिले से सुरक्षित प्राप्त किया गया है। वर्तमान में बालक पुलिस की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित है।

बताया गया है कि दिनांक 08 मार्च 2026 को सोनुआ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक इन्द्रदेव रजक संरक्षित बालक राजा गोप को अपने साथ लेकर केरल से सोनुआ थाना के लिए प्रस्थान करेंगे।

सोनुआ पुलिस की इस कार्रवाई से बालक के परिजनों एवं क्षेत्र के लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालक को सुरक्षित सोनुआ लाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा उसके बाद उसे परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी

