चाईबासा : जगन्नाथपुर में विगत दिनों जंगली हाथियों के हमले में मृतक एवं घायल ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मुआवजा के तहत स्वर्गीय गुरुचरण लागुरी (ग्राम–बाबड़िया) की आवेदिका जेमा कुई को ₹4,00,000 तथा स्वर्गीय मंगल बोबोंगा की आवेदिका अंजु बुरुमा को ₹4,00,000 प्रदान किए गए। गंभीर रूप से घायल सुशीला मेराल के आवेदक तूपारा लागुरी को ₹1,50,000 की सहायता राशि दी गई। वहीं रसिका लाड़िया, गोमिया लागुरी एवं हिन्दु लागुरी (घायल) को ₹25,000-₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया गया कि घटना के बाद से ही प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता दिलाने के लिए प्रशासन से लगातार समन्वय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप मुआवजा राशि का भुगतान कराया जा सका। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में जंगली हाथियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार और प्रशासन के समक्ष लगातार पहल जारी रहने की बात कही गई।

Book your slot today : +91 7250214782

By maskal.news

You May Also Like