कुचाई के मरांगहातु गांव में वार्षिक ग्राम पूजा संपन्न

कुचाई : कुचाई प्रखंड के मरांगहातु गांव में रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ वार्षिक ग्राम पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से नौ प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्राम परंपरा के अनुसार देशाउली, बा जायार, जिलुदीरी, हतू उतर, जदुरपाड़िया, रगड़, हतु डाइन, पुंडीदिरी और बंदा स्थल पर सामूहिक रूप से पूजा संपन्न हुई। विभिन्न स्थलों पर निर्धारित ग्रामीणों ने विधिवत पूजा कराई।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्राम सभा सचिव सत्येंद्र कुम्हार ने बताया कि यह वार्षिक ग्राम पूजा गांव की पारंपरिक आस्था और एकता का प्रतीक है। ग्रामीणों ने अच्छी फसल, गांव की उन्नति और आपसी भाईचारे की कामना की।

Book your slot today : +91 7250214782

पूजा को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्राम सभा अध्यक्ष वीरेंद्र सोय, उपाध्यक्ष लबु राम सोय सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन में सहयोग किया।

By maskal.news

You May Also Like