सरायकेला-खरसावां: चुनाव ड्यूटी से पहले पुलिस कर्मियों को एसपी की ब्रीफिंग

सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को मतदान से पहले ब्रीफिंग दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। पुलिसकर्मियों को संयम और अनुशासन बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

एसपी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, अफवाहों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में वरीय अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचना देने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा मतदान केंद्रों की सुरक्षा, मतदाताओं की भीड़ नियंत्रण, नियमित पेट्रोलिंग, सड़कों पर जाम नहीं लगने देने तथा हर स्थिति में शांत और अनुशासित रहकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

By maskal.news

You May Also Like