सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सरायकेला श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चातम गांव में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। इसके अलावा लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को भी नष्ट किया गया।

मामले में अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

