जराईकेला के रायबेडा में सीआरपीएफ 134 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री

कालियापोस/जराईकेला : डी/134 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कालियापोस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के निर्देश पर थाना जराईकेला अंतर्गत ग्राम रायबेडा में संपन्न हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट मानु प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत मकरंदा की वार्ड सदस्य अनीता गुड़िया (वार्ड संख्या-06), वीणा कुमार पन (वार्ड संख्या-08) तथा नव प्राथमिक विद्यालय रायबेडा की प्रधानाध्यापिका बीबीयाना लुगुन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान मकरंदा, रायबेडा, बड़ा सागोजोड़ी और छोटा सागोजोड़ी गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। बच्चों के बीच स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की गई। वहीं जरूरतमंद ग्रामीणों को वाटर गैलन, तिरपाल, कंबल, छाता, चप्पल, साड़ी, बर्तन, कुदाल, गैंती, मच्छरदानी और हंसुआ सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम का उद्देश्य नक्सल प्रभावित और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा सीआरपीएफ और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

द्वितीय कमान अधिकारी दीपेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और नक्सली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। इच्छुक लोग अपने नजदीकी सीआरपीएफ कैंप से संपर्क कर सकते हैं।

सीआरपीएफ 134 बटालियन ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सुरक्षा और जनसेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। अंत में ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

By maskal.news

You May Also Like