नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोल्स-रॉयस के सीईओ तुफान एरगिनबिलगिक से से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में भारत में कंपनी की गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इंजीनियरिंग, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ विज़न के अनुरूप मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि भारत में रोल्स-रॉयस की गतिविधियों के विस्तार और देश के युवाओं के साथ साझेदारी की उनकी पहल का स्वागत है।

रोल्स-रॉयस के सीईओ तुफान एर्गिनबिलगिक ने प्रधानमंत्री को बताया कि कंपनी भारत में अपने Global Capability Centre (GCC) को विश्व का सबसे बड़ा केंद्र बनाने, जटिल विनिर्माण (complex manufacturing) को आगे बढ़ाने और उच्च-मूल्य इंजीनियरिंग क्षमताओं का विस्तार करने की योजना बना रही है।

वहीं, रोल्स-रॉयस इंडिया ने भी बताया कि कंपनी भारत के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए अपने कामकाज का विस्तार कर रही है।

