जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों को बढ़ावा देने की पहल के तहत कीरा भारती द्वारा आयोजित खेल महोत्सव के अंतर्गत जमशेदपुर के एग्रिको ग्राउंड में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 9 वर्षीय दीपिका सोय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
दीपिका सोय राजेंद्र विद्यालय, घुटिया की कक्षा तीन की छात्रा हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या खुशबू ठाकुर ने दीपिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह लगातार जिला और राज्य स्तर पर पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं।
दीपिका के पिता बादल सोय ने कहा कि उनकी बेटी की मेहनत रंग ला रही है और परिवार को उससे बहुत गर्व है। उन्होंने भविष्य में दीपिका के ओलंपिक तक पहुंचने की कामना की।
वर्तमान में दीपिका डिमना बॉक्सिंग क्लब में कोच विजय सोय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच विजय सोय के अनुसार दीपिका बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं तथा खेल जगत में उनका भविष्य उज्ज्वल है।

