संविधान दिवस पर गोष्ठी आयोजित — सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में किया गया माल्यार्पण

खूंटी : संविधान दिवस के अवसर पर सांसद श्री कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा संविधान की महत्ता पर एक गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र के सुचारू संचालन के लिए संविधान की आवश्यकता होती है। भारत ने विभिन्न देशों की कानूनी व्यवस्थाओं से प्रेरणा लेकर अपना संविधान बनाया, जिससे सभी वर्गों को समानता और आजादी का अधिकार सुनिश्चित हुआ।

वहीं सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जब तक किसी देश का संविधान निर्मित नहीं होता, तब तक वह प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने संविधान निर्माताओं का आभार जताते हुए कहा कि हमें संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग :


प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नाईमुदीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गोप, नगर अध्यक्ष गुलाम गौश, जेम्स तोपनो, जुलयूस कन्डुलना, हेलेन तिडूं, सन्धू पुर्ती, सुन्दरमनी हंस, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, सुसारी पुर्ती, जुनैद खान, सुहेल आन्सारी, फिरोज आलम, बन्धू गझूं, बसंत सुरीन, प्रनीत तोपनो, अरूण सांगा, अजय किशोर मुण्डा, अनीस मांझी, माईकल तिडूं, धूमेश लोहरा, अगनेश बोदरा, अनुपमा ज्योति ओढया, सुनीता कच्छप, जोन बोदरा आदि शामिल थे।

By maskal.news

You May Also Like