भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू दास ने प्रभावित परिवारों को दिलाया न्याय और पुनर्वास का भरोसा

जमशेदपुर | राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर एवं इंद्रानगर बस्ती में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू दास ने एक बार फिर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय एवं सम्मानजनक पुनर्वास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण आवश्यक हैं, लेकिन इसके साथ गरीब परिवारों के अधिकारों तथा मानवीय संवेदनाओं की भी रक्षा की जानी चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विधायक ने बताया कि वह 29 जुलाई से इस मामले को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने सबसे पहले बस्ती पहुंचकर 145 प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उसी दिन उपायुक्त से बातचीत कर बरसात के मौसम को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित रखने तथा पुनर्वास की समुचित व्यवस्था होने तक किसी भी परिवार का घर नहीं तोड़ने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने की मांग भी उठाई।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को वह प्रभावित परिवारों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं, जहां पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद 4 अगस्त को संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर उपायुक्त न्यायालय (डीसी कोर्ट) में अपील भी दायर की गई।

Contact no :- +91 9337736501

विधायक ने कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ लगातार संवाद जारी है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पूर्णिमा साहू दास ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी परिवार के साथ अन्याय होने से रोकना है। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार के सम्मानजनक पुनर्वास, अधिकारों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाने के लिए वह हरसंभव कदम उठाती रहेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like