मनोहरपुर में जंगली दांतैल हाथी का उत्पात, तीन घरों को तोड़ा; ग्रामीणों में दहशत

मनोहरपुर | मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत दोमलाई गांव के उरांव टोला में बीती रात करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच एक जंगली दांतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने बारी-बारी से तीन घरों को निशाना बनाते हुए उनकी दीवारें तोड़ दीं और घर में रखे चावल व अन्य अनाज को खाकर तथा बिखेरकर भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पहली घटना लहरू कच्छप के घर में हुई, जहां वे अपनी मां करमी कच्छप, पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। अचानक जंगली हाथी ने घर पर हमला कर दिया। हाथी ने घर की आगे और पीछे दोनों ओर की दीवारें तोड़ डालीं। जान बचाने के लिए परिवार के सभी सदस्य पलंग के नीचे छिप गए। कुछ ही देर में दीवार का मलबा और ऊपर लगा एस्बेस्टस पलंग पर आ गिरा। सौभाग्यवश परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के दौरान बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही थी। किसी तरह मोबाइल फोन निकालकर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद ही वे सुरक्षित बाहर निकल सके।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके बाद हाथी ने कुछ दूरी पर स्थित सोनू टोप्पो के घर को निशाना बनाया। हाथी ने दरवाजे पर दो बार जोरदार धक्का मारा और दीवार में दांत घुसाने की कोशिश की। जब दीवार नहीं टूटी तो वह घर के पीछे चला गया और खपड़ा (छत) को खींचकर हटाते हुए दीवार तोड़ दी। हाथी ने दो पैर घर के अंदर रखकर डेगची में रखे चावल को सूंड से निकालकर फेंक दिया तथा काफी मात्रा में अनाज नष्ट कर दिया।
सोनू टोप्पो ने बताया कि पूरी घटना उनकी आंखों के सामने हुई। उन्होंने कहा कि यदि वे पलंग के नीचे छिपने में सफल नहीं होते तो जान का खतरा हो सकता था।
घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने हाथियों के बढ़ते आतंक से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं और रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

By maskal.news

You May Also Like