गम्हारिया | पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन पर राज्यभर में शोक की लहर है। सिंहभूम की सांसद Joba Majhi, मुख्यमंत्री Hemant Soren, पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda, गीता कोड़ा और सोनाराम बोदरा समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा गांव पहुंचे और दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चंपई सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वीर सोरेन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया।

बताया जा रहा है कि वीर सोरेन, भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। वह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए थे। वहां अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी परिवार का युवा सदस्य और घर का चिराग इस तरह असमय चला जाए तो यह परिवार के लिए अत्यंत दुखद और पीड़ादायक क्षण होता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

