#सेवा_का_अधिकार_सप्ताह #खुंटपानी_शिविर #सरकारी_सेवाएं #विशेष_शिविर #maskalnews

खुंटपानी में “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत विशेष शिविर आयोजित

खुंटपानी में “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत विशेष शिविर आयोजित

खुंटपानी : पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत खुंटपानी प्रखंड के केयाड़चालोम पंचायत में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम-2011 के अंतर्गत सूचीबद्ध विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

मौके पर प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का त्वरित निवारण भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को घर के पास ही आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके।