#सरायकेला_खरसावां #अवैध_बालू_खनन #प्रशासनिक_कार्रवाई #बालू_जब्ती #maskalnews

सरायकेला-खरसावां: अवैध बालू खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 38 हजार घनफीट बालू जब्त

सरायकेला-खरसावां: अवैध बालू खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 38 हजार घनफीट बालू जब्त

चांडिल : उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर 23 फरवरी 2026 को जिला खनन विभाग और तिरूलडीह थाना की संयुक्त टीम ने तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरूलडीह, सिरकाडीह, सापदा और सपारूम बालू घाटों में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के दौरान सपारूम घाट के पास अवैध रूप से भंडारित लगभग 38 हजार घनफीट बालू जब्त किया गया। इस मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

जांच में तत्काल अवैध खनन की गतिविधि नहीं पाई गई, लेकिन तिरूलडीह और सिरकाडीह घाटों पर वाहनों के टायर के निशान मिले। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संभावित अवैध परिवहन मार्गों पर कई स्थानों पर ट्रेंच (गड्ढे) बनाकर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि भविष्य में अवैध परिवहन रोका जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण या परिवहन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।