#सरायकेलाखरसावां #कांड्रा #डुरांग #युवककीआत्महत्या #maskalnews

सरायकेला-खरसावां में युवक ने घर में लगाई फांसी, आत्महत्या से गांव में शोक

सरायकेला-खरसावां में युवक ने घर में लगाई फांसी, आत्महत्या से गांव में शोक

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुरांग गांव में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रकाश महतो के रूप में हुई है। वह देहरादून में पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

परिजनों के अनुसार, प्रकाश शाम को घर आया और अपनी मां के साथ चाय पीने के बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली। जब उसकी मां ने उसे कमरे में देखा तो घबरा गई और तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

मृतक के पिता आरएमपी डॉक्टर गंगाधर महतो ने बताया कि उन्हें अभी तक आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ मृतक के मोबाइल फोन व अन्य सामानों की जांच की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस घटना से परिवार में गहरा शोक है और गांव में मातम का माहौल है। परिजनों और दोस्तों का कहना है कि प्रकाश मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव का था, इसलिए उसकी मौत से सभी हैरान हैं।