#शहीद_सांसद_सुनील_महतो #सुनील_महतो_अमर_रहें #श्रद्धांजलि_कार्यक्रम #60वीं_जयंती #झामुमो #जोबा_माझी #maskalnews

शहीद सांसद सुनील महतो की 60वीं जयंती पर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

शहीद सांसद सुनील महतो की 60वीं जयंती पर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

गम्हरिया : जमशेदपुर के शहीद सांसद सुनील महतो की 60वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम सांसद जोबा माझी और झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद समेत झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी और “सुनील महतो अमर रहें” के नारे लगाए।
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, अमृत महतो, सन्नी सिंह, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, अजीत तिर्की, केपी सोरेन, सुसेन महतो, जगदीश महतो, मंगल माझी, शंकर मुखी, रामु महतो, बबलू प्रधान, अनिल सोरेन सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।