रांची : राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की है। इस संबंध में वित्त विभाग के अवर सचिव विजय नारायण सिंह के हस्ताक्षर से 17 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई।

अधिसूचना के अनुसार करीब 35 प्रकार के आउटसोर्स पदों का मानदेय बढ़ाया गया है। इनमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, ड्राइवर, कुक, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पद शामिल हैं।

सरकार ने आउटसोर्स कंपनियों के कमीशन की राशि भी निर्धारित कर दी है। साथ ही प्रत्येक पद के लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव भी तय कर दिया गया है।
आंकड़ों के अनुसार कर्मियों के मानदेय में प्रति माह लगभग 4,000 से 15,000 रुपये से अधिक तक की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के तौर पर कंप्यूटर ऑपरेटर को अब प्रति माह 21,951 रुपये कैश इन हैंड मिलेंगे।

सरकार द्वारा तय राशि में इंश्योरेंस, पीएफ, जीएसटी और कंपनी कमीशन को अलग-अलग स्पष्ट किया गया है। इससे विभागों और कार्यालयों को आउटसोर्स कंपनियों को भुगतान करते समय प्रत्येक मद की राशि की स्पष्ट जानकारी रहेगी।

