#राजेश्वरी_मुखी #चक्रधरपुर #नगर_निकाय_चुनाव_2026 #मुखी_समाज #maskalnews

चक्रधरपुर में राजेश्वरी मुखी का सम्मान, मुखी समाज में उत्साह का माहौल

चक्रधरपुर में राजेश्वरी मुखी का सम्मान, मुखी समाज में उत्साह का माहौल

चक्रधरपुर | नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 16 से नवनिर्वाचित पार्षद राजेश्वरी मुखी को मुखी समाज झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मुखी बस्ती के मुखिया गणों द्वारा संविधान की पुस्तक एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सम्मान समारोह में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शशि भूषण मुखी, परेश मुखी, रमाकांत करवा, जुगल किशोर मुखी, प्रवीण मुखी, संदीप मुखी, नितिन मुखी, सुरेश मुखी, मनोज मुखी, राजू मुखी, देव मुखी, पी.के. करवा, मुजीम मुखी, मंगल मुखी, बबलू करवा एवं विजय करवा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि पश्चिम सिंहभूम जिले में वार्ड स्तर पर मुखी समाज से निर्वाचित होने वाली वह एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं। उनकी जीत को समाज ने ऐतिहासिक बताते हुए गर्व और उत्साह व्यक्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सफलता न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।