24
Feb
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिद्युत बरन महतो के प्रयासों से राखा माइंस क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 18477/18478 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ठहराव को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सांसद ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय यात्री इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रेल मंत्रालय से विशेष आग्रह किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

इस निर्णय से राखा माइंस और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सांसद और रेल मंत्रालय के प्रति आभार जताया है।


