जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 09 से प्रत्याशी श्री विजय सोय ने आज समर्थकों, शुभचिंतकों और वार्डवासियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से नामांकन पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन के बाद श्री सोय ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें वर्षों से क्षेत्रवासियों का सहयोग और विश्वास मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगे।
श्री सोय ने बताया कि उनका उद्देश्य वार्ड 09 को नशा, अपराध और प्रदूषण से मुक्त बनाना है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, रोजगार, सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुँचाने का भी संकल्प दोहराया।
अंत में उन्होंने वार्डवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि जनसमर्थन से मिलकर वार्ड 09 को एक आदर्श और विकसित वार्ड बनाया जाएगा।
29
Jan

