#बाल_दिवस #गम्हरिया #वीणा_पानी_ज्ञानोदय_मॉडर्न_पब्लिक_स्कूल #विद्यालय_उत्सव #maskalnews

वीणा पानी ज्ञानोदय मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गम्हरिया में बाल दिवस समारोह सम्पन्न

वीणा पानी ज्ञानोदय मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गम्हरिया में बाल दिवस समारोह सम्पन्न

गम्हरिया : वीणा पानी ज्ञानोदय मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गम्हरिया में गुरुवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन सभा में बच्चों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे किसी भी समाज की नींव होते हैं और उनका सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।”

कार्यक्रम के अंत में बच्चों में मिठाइयां वितरित की गई और पूरे दिन विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।