#बंडामुंडा #थाना_विवाद #पत्रकार_पुलिस_विवाद #स्टिंग_ऑपरेशन #maskalnews

बंडामुंडा थाना प्रभारी और पत्रकार के बीच विवाद, स्टिंग ऑपरेशन में कई आरोप उजागर

बंडामुंडा थाना प्रभारी और पत्रकार के बीच विवाद, स्टिंग ऑपरेशन में कई आरोप उजागर

बंडामुंडा : बंडामुंडा थाना प्रभारी रंजन कुमार नायक और स्थानीय पत्रकार हर हर शम्भू चौधरी के बीच चल रहा विवाद अब स्टिंग ऑपरेशन के जरिए सामने आया है। स्टिंग में आरोप लगाया गया है कि बंडामुंडा थाना की अनुमति से हर हर शम्भू चौधरी के घर का ताला अवैध रूप से तोड़कर प्रवेश कराया गया।


आरोप है कि एक महिला, अपनी बेटी को ढाल बनाकर उक्त घर पर कब्जा जमाए हुए है, जबकि थाना प्रभारी कथित रूप से घर के वास्तविक मालिक को कानूनी रूप से उलझाने के तरीके तलाश रहे हैं। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा बार-बार विरोधाभासी बयान देने का भी आरोप लगाया गया है।
हर हर शम्भू चौधरी का कहना है कि थाना प्रभारी ने पहले एफिडेविट की बात स्वीकार की, लेकिन बाद में उससे मुकर गए। एफिडेविट के अनुसार यह घर हर हर शम्भू चौधरी को सौंपा गया है। इसके बावजूद थाना प्रभारी कथित रूप से राजकुमारी चौधरी के पक्ष में घर के बीच दीवार खड़ी कराने की कोशिश कर रहे हैं।
आरोपों के अनुसार, राजकुमारी चौधरी का पति वहां निवास नहीं करता है और वह पुलिस से मिलीभगत कर घर पर कब्जा करना चाहती है। इस संबंध में हर हर शम्भू चौधरी ने पुलिस अधीक्षक, राउरकेला को एक लिखित शिकायत सौंपी है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि राजकुमारी चौधरी ने उन्हें कई बार धमकी दी है कि वह घर में वेश्यावृत्ति और शराब बिक्री जैसे असामाजिक एवं गैरकानूनी कार्य करेगी और वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस मामले में बंडामुंडा थाना के अलावा कुछ अन्य महिलाएं भी राजकुमारी चौधरी का साथ दे रही हैं, जिन्हें पहले भी गैर मर्दों के साथ पकड़े जाने का आरोप है। वहीं भिखारी साहू नामक व्यक्ति भी बार-बार राजकुमारी चौधरी के पक्ष में वकालत करते हुए मौके पर पहुंच जाता है।