09
Feb
सरायकेला : पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एक दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल बाजार का आयोजन किया गया। इस बाजार में संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और अपने द्वारा तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को ग्राहकों को बेचकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। साथ ही, प्रशिक्षुओं ने बाजार में कार्य करने और ग्राहकों से संवाद का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षक सहित शैलेन्द्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत एवं द्रौपदी महतो उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बताया गया कि संस्थान में प्रशिक्षण के दौरान उत्पादों के विपणन, ग्राहकों से व्यवहारिक संबंध बनाने तथा लेखा-जोखा की जानकारी भी दी जाती है, ताकि प्रशिक्षु भविष्य में कुशल उद्यमी बनकर आत्मनिर्भर हो सकें।


