चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सह नगर परिषद चाईबासा के पर्यवेक्षक त्रिशानु राय ने प्रेस को बताया कि जिले के चाईबासा एवं चक्रधरपुर में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव–2026 के मद्देनज़र कांग्रेस जिला राजनीतिक मामले समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 20 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:45 बजे कांग्रेस भवन, चाईबासा में संपन्न होगी। बैठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आहूत की गई है।
बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई, विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु, पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चांपिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, चंद्रशेखर दास, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबर राय चौधरी, जिला परिषद सदस्य विजय भेंगरा, नगर अध्यक्ष चाईबासा मो. सलीम, नगर अध्यक्ष चक्रधरपुर रमेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित रहेंगे। साथ ही चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।
18
Jan

