#टाटा_स्टील #टाटा_ग्रुप #झारखंड_न्यूज #जमशेदपुर #maskalnews

टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने पर बड़ा ऐलान, अगले 5 साल में 4 लाख नई नौकरियां; 11 हजार करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने पर बड़ा ऐलान, अगले 5 साल में 4 लाख नई नौकरियां; 11 हजार करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

जमशेदपुर | झारखंड के जमशेदपुर में टाटा समूह ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आने वाले पांच वर्षों में करीब चार लाख नई नौकरियां देने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि टाटा समूह लगातार विस्तार कर रहा है। नई परियोजनाओं के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। इसी कारण आने वाले समय में बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

चंद्रशेखरन ने बताया कि समूह के विभिन्न क्षेत्रों—जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सहित अन्य कंपनियों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह नई तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों में टाटा समूह ने कर्मचारियों की संख्या में तेजी से वृद्धि की है। वर्तमान में समूह में 11 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अगले पांच से छह वर्षों में बढ़कर लगभग 15 लाख तक पहुंचने की संभावना है।
इस संबंध में समूह के चेयरमैन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील राज्य में करीब 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि टाटा स्टील के नीदरलैंड स्थित प्लांट में विकसित “हिसारना” टेक्नोलॉजी को भारत में लाने की योजना है। इसके तहत फ्लैट प्रोडक्ट, लॉन्ग प्रोडक्ट और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है।