15
Feb
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सदस्यता समारोह में BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर दुलाल भुइयां ने कहा कि वे विकास और जनकल्याण के उद्देश्य से BJP में शामिल हुए हैं। उनके इस कदम से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। BJP नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए आगामी चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका की बात कही


