#चाईबासा #नगरनिकायचुनाव #झामुमो #नितिनप्रकाश #maskalnews

चाईबासा नगर निकाय चुनाव में नितिन प्रकाश होंगे झामुमो समर्थित प्रत्याशी

चाईबासा नगर निकाय चुनाव में नितिन प्रकाश होंगे झामुमो समर्थित प्रत्याशी

चाईबासा : चाईबासा नगर निकाय चुनाव में जाने-माने व्यवसायी एवं समाजसेवी नितिन प्रकाश झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्थित प्रत्याशी होंगे। यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
श्री लागुरी ने बताया कि नितिन प्रकाश ने चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के समक्ष औपचारिक रूप से अपना आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसे जिला झामुमो ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में झामुमो की सदस्यता लेने के बाद से नितिन प्रकाश चाईबासा नगर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। नितिन प्रकाश सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इनमें पश्चिमी सिंहभूम ओलंपिक संघ, चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति तथा एफजेसीसीआई (फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) शामिल हैं।
झामुमो जिला प्रवक्ता ने कहा कि चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नितिन प्रकाश के नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।