#कोल्हान_ब्ह_रुमुल #हो_समुदाय #बहा_परब #चाईबासा #maskalnews

15 मार्च को चाईबासा में “कोल्हान ब्ह रुमुल” सह सांस्कृतिक यात्रा का भव्य आयोजन

चाईबासा : कोल्हान क्षेत्र के आदिवासी हो समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और प्रकृति-पूजा को संरक्षित एवं प्रचारित करने के उद्देश्य से कोल्हान ब्ह रुमुल आयोजन समिति द्वारा आगामी 15 मार्च 2026 (रविवार) को खूंटकट्टी मैदान, तांबो (चाईबासा) में “कोल्हान ब्ह रुमुल” सह सांस्कृतिक यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार, 8 मार्च 2026 को प्रकृति व्याख्या केंद्र, खूंटकट्टी मैदान में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान आयोजन समिति के सचिव रेयांस सामड ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हो समुदाय की पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य, गीत-संगीत और बहा परब (ब्ह पर्व) की महिमा को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने बताया कि प्रकृति को समर्पित ब्ह पर्व के 10 प्रमुख ताड़ों—गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और राचा पर आधारित नृत्य एवं गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और विलुप्त होती परंपराओं को संरक्षित करना है।
सांस्कृतिक यात्रा के तहत पारंपरिक धुनों पर आधारित नृत्य-गीत प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक शोभायात्रा, सामूहिक नृत्य, लोक प्रदर्शन तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह यात्रा आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर तांबो चौक, गौशाला चौक, टुंगरी पोस्ट ऑफिस चौक, सदर थाना, जैन मार्केट, कोर्ट परिसर और घंटाघर होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम ने कोल्हान क्षेत्र के सभी लोगों, विशेषकर हो समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक अगुवाओं, युवाओं, कलाकारों, लेखकों और विभिन्न संगठनों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाएं।
बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक बबलू बानरा, कार्यक्रम प्रबंधक साधु हो, सलाहकार प्रियतम प्रकाश पूरती, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सुंडी, सन्नी संदीप देवगम, मधुसूदन बानरा, जगबंधु बानरा, गुरा सिंकू, सुभाष सिंकू, कंचनलता गगराई, बिंग विक्रम सिंह बोदरा, रवि बिरुली, रमेश जेराई, राहुल पूरती, पंकज बंकिरा, डॉ. बबलू सुंडी, आकाश हेंब्रम, इपिल जेराई, प्रधान तामसोय, बासिल हेंब्रम, प्रीतम सीताराम तैसुम, सुमित सिंकू, बेस बिरुली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।