#कोल्हान_नितिर_तुरतुंग #मॉक_इंटरव्यू #प्रतियोगी_परीक्षा #छात्र_सशक्तिकरण #maskalnews

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कोल्हान नितिर तुरतुंग में अभ्यास साक्षात्कार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कोल्हान नितिर तुरतुंग में अभ्यास साक्षात्कार

चाईबासा : ‘कोल्हान नितिर तुरतुंग’ लाइब्रेरी सह अध्ययन केंद्र में रविवार को छात्र-छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय मॉक इंटरव्यू (अभ्यास साक्षात्कार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों के भीतर के डर को दूर करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के चक्रधरपुर, चाईबासा और कुचाई केंद्रों से कुल 102 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। छात्रों को वास्तविक इंटरव्यू का अनुभव देने के लिए चार अलग-अलग कमरों में इंटरव्यू बोर्ड का गठन किया गया था।

Book your slot today : +91 7250214782

साक्षात्कार बोर्ड में अनुभवी सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। रूम नंबर 1 में विश्वजीत दोराईबुरु और सुनीता सोय, रूम नंबर 2 में माझीराम जामुदा और गीता सवाइयां, रूम नंबर 3 में आज़ाद बोईपाई और शकुंतला बिरुआ तथा रूम नंबर 4 में जय सिंह कुंटिआ और शिव कुमारी अल्दा ने इंटरव्यू लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर ज्ञान सिंह दोराईबुरु, प्रेम सिंह डांगिल, रबिन्द्र गिलुवा, हेमंत सामड, शैलेन्द्र सुंडी और गोपाल कृष्णा सोय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Book your slot today : +91 7250214782

अभ्यर्थियों का मूल्यांकन केवल विषय ज्ञान के आधार पर नहीं, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए किया गया। मूल्यांकन के मुख्य बिंदुओं में परिचय और व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, विषय ज्ञान तथा अभिवृत्ति शामिल थे। इंटरव्यू के बाद बोर्ड सदस्यों ने छात्रों को व्यक्तिगत रूप से फीडबैक दिया और सुधार के सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान एक प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला, जब चाईबासा सेंटर में कार्यालय कार्य संभालने वाले विजय बनरा के NALCO में चयन की जानकारी साझा की गई। उनकी सफलता पर संस्थान द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके संघर्ष और मेहनत को सम्मान देते हुए उनके बड़े भाई और माता जी को भी सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों को प्रेरणा मिली।