#कांग्रेस_रैली #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #त्रिशानुराय #कांग्रेस #केशवमहतोकमलेश #maskalnews

नई दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली का व्यापक असर होगा: प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश

नई दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली का व्यापक असर होगा: प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश

रांची : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली देशभर में व्यापक असर डालेगी। उन्होंने बताया कि यह रैली न केवल जनता को जागरूक करेगी, बल्कि चुनाव आयोग की भारतीय जनता पार्टी के साथ कथित संलिप्तता को लेकर लोगों को सचेत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का यह प्रयास बेहद अहम है और इसकी सफलता तय है। इस आयोजन को आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी मामले में अब सभी तथ्य सामने आ चुके हैं, जो बताते हैं कि किस प्रकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर असर डाला जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद चुनाव आयोग निष्पक्ष जांच के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है, जबकि सरकार आयोग के उस रवैये का बचाव कर रही है जिसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जा रहा है।

इसी बीच, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शुक्रवार सुबह पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हुए। रवाना होने वालों में सौरभ अग्रवाल, कुमार राजा, त्रिशानु राय, लाल किशोर नाथ शहदेव, आलोक दुबे, राज बागची, आफताब आलम, डॉ. राजेश गुप्ता, हारुन अंसारी, संजय कुमार, ईश्वर आनंद और रबिन्द्र झा शामिल थे।