#आदित्य_बिष्ट #चमोली #उत्तराखंड #फुटबॉल #maskalnews

चमोली के आदित्य बिष्ट का नेपाल की ANFA नेशनल लीग में चयन, नवा जन जागृति क्लब से खेलेंगे

चमोली के आदित्य बिष्ट का नेपाल की ANFA नेशनल लीग में चयन, नवा जन जागृति क्लब से खेलेंगे

राजस्थान की प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय Manipal University Jaipur ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह ट्रायल उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है जो खेल उपलब्धियों के आधार पर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

इन खेलों के लिए होंगे ट्रायल

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रायल निम्न खेलों के लिए आयोजित किए जाएंगे:

फुटबॉल

बैडमिंटन

कबड्डी


ट्रायल का स्थान और तिथि

स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल का आयोजन Police Ground Stadium, Kangra में किया जाएगा।
ट्रायल 26 और 27 फरवरी 2026 को (खेल के अनुसार) आयोजित होंगे। सभी ट्रायल शाम 5 बजे से फ्लडलाइट्स में संपन्न होंगे।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

पहला चरण (Phase-1): निर्धारित सेंटर पर प्रारंभिक ट्रायल

फाइनल राउंड: मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर कैंपस में आयोजित अंतिम चयन


प्रत्येक खिलाड़ी के साथ एक अभिभावक का उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। साथ ही, प्रतिभागियों को अपने सभी मूल स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र ट्रायल के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।

चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से कई विशेष लाभ प्रदान किए जाएंगे, जिनमें—

ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत तक छूट

निःशुल्क होस्टल और मेस सुविधा

विश्वविद्यालय द्वारा मेडिकल इंश्योरेंस

Khelo India University Games के विजेता खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता


विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह पहल खिलाड़ियों को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करेगी। इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल में भाग लेने की अपील की गई है।

चमोली के आदित्य बिष्ट का नेपाल की ANFA नेशनल लीग में चयन, नवा जन जागृति क्लब से खेलेंगे

चमोली के आदित्य बिष्ट का नेपाल की ANFA नेशनल लीग में चयन, नवा जन जागृति क्लब से खेलेंगे

उत्तराखंड : चमोली जिले के प्रतिभाशाली फुटबॉलर आदित्य बिष्ट का चयन नेपाल की प्रतिष्ठित ANFA नेशनल लीग के लिए हुआ है। वे इस लीग में नवा जन जागृति क्लब की ओर से मैदान में उतरेंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

करीब दो महीने तक चलने वाली इस लीग में नेपाल की शीर्ष टीमें भाग लेंगी। आदित्य के लिए यह उनके करियर का महत्वपूर्ण और बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

चमोली और पूरे उत्तराखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले का एक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह है।

Book your slot today : +91 7250214782

उम्मीद जताई जा रही है कि आदित्य अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्लब का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े मंच तक पहुंचने का सपना साकार करने के लिए आगे बढ़ेंगे।