कोटगढ़ चौक पर जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापना को लेकर शिरजोन टीम की बैठक

पश्चिमी सिंहभूम : कोटगढ़ चौक पर मरंङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शिरजोन टीम के सदस्यों की बैठक चंद्रो डाबा, कोटगढ़ में हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस संबंध में 16 नवंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे हाई स्कूल, कोटगढ़ में विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में समिति का विस्तार किया जाएगा और आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के ग्रामीणों, ग्रामीण मुखियाओं, समाजसेवियों और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में सुकरा तिरिया, मिलु तिरिया, कुशनु दोरायबुरू, महाती बालमुचू, जुरिया सिंकु, सोनाराम चाम्पिया, रोया चाम्पिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like