सरायकेला: नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

सरायकेला : समाहरणालय सभाकक्ष में नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत भी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों व कोषांग प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में नियमित भ्रमण और निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मतदान केंद्रों पर कतार प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास की व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वाले तत्वों पर सतर्क नजर रखने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच और रिसीविंग प्लान की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। पर्दानशीं मतदान केंद्रों और महिला मतदाताओं की अधिक संख्या वाले केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

डिस्पैच के दौरान आने वाली पोलिंग पार्टियों के निजी दोपहिया वाहनों की पार्किंग एनआरआई स्कूल परिसर तथा निजी चारपहिया वाहनों की पार्किंग इंडोर स्टेडियम, सरायकेला में करने की तैयारी पूरी करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि रहेगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like