सरायकेला : पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) की ओर से सरायकेला प्रखंड के प्रसिद्ध सीदाडीह टुसू मेला में आरसेटी बाजार का आयोजन किया गया। बाजार का उद्घाटन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष सुखू मुर्मू, सचिव सालखु टुडू, कोषाध्यक्ष भीम सोरेन, सीएलएफ की सचिव सुमित्रा देवी, पीएनबी आरसेटी के निदेशक उमा शंकर तांती, डीएसटी रीना देवी सहित संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत, द्रौपदी महतो एवं संस्थान के प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आरसेटी बाजार में पीएनबी आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। इस अवसर पर आम लोगों को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं तथा पीएनबी आरसेटी द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
सीदाडीह टुसू मेला में पीएनबी आरसेटी द्वारा आरसेटी बाजार का आयोजन

