सांसद जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

सरायकेला :  बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को सिंहभूम की सांसद Joba Majhi ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और समाज को जागरूक करने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह निषेध से संबंधित जानकारी दी जाएगी तथा समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

सांसद ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई और इस सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए सभी से सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
उन्होंने यह भी बताया कि ‘जस्ट राइट्स’ के देशव्यापी अभियान को सरायकेला–खरसावाँ जिले में सफल बनाने में सभी विभागीय पदाधिकारियों, कर्मियों, सेविका-सहिया तथा सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सह प्रभारी उपायुक्त रीना हांसदा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य, युवा सरायकेला के प्रतिनिधि प्रशांत शिखर, विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ, महिला प्रवेक्षिका, सेविका, सहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like