बंदगांव : कराईकेला थाना क्षेत्र के भालुपानी गांव में एक 17 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा सुरेश मेलगाड़ी ने दुष्कर्म किया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे सुरेश मेलगाड़ी ने बहला-फुसलाकर पीड़िता को घर के पास खलियान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मानसिक स्थिति के कारण वह आरोपी के इरादों को समझ नहीं पाई।रात में जब पीड़िता घर पर नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान उन्होंने खलियान में सुरेश मेलगाड़ी और पीड़िता को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को कराईकेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी सुरेश मेलगाड़ी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता अक्सर आरोपी के घर आती-जाती थी, लेकिन किसी को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी। इस वारदात के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

