गोवा : गोवा में आयोजित नेशनल इंक्लूजन कप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की बालक और बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी तक आयोजित हुई थी, जिसका आयोजन Slum Soccer द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 18 राज्यों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 16 राज्यों के कुल 320 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पहले दिन शानदार शुरुआत
10 फरवरी को बालक वर्ग में झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 8-5 तथा पश्चिम बंगाल को 7-5 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 2-1 और गोवा को 4-2 से पराजित किया।
दूसरे दिन फाइनल में जगह पक्की
11 फरवरी को बालक वर्ग में झारखंड ने उत्तराखंड को 7-5 से हराया और गोवा के खिलाफ 9 गोल दागते हुए फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में टीम ने महाराष्ट्र को 4-2 और उत्तराखंड को 7-4 से हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

फाइनल में कांटे की टक्कर
12 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में झारखंड और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने पर मैच पेनाल्टी में गया, जहां झारखंड को एक गोल से हार का सामना करना पड़ा।
बालिका वर्ग में झारखंड का मुकाबला छत्तीसगढ़ से हुआ, जिसमें अंतिम क्षणों में एक गोल से हारकर टीम उपविजेता बनी।
12 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में झारखंड और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने पर मैच पेनाल्टी में गया, जहां झारखंड को एक गोल से हार का सामना करना पड़ा।
बालिका वर्ग में झारखंड का मुकाबला छत्तीसगढ़ से हुआ, जिसमें अंतिम क्षणों में एक गोल से हारकर टीम उपविजेता बनी।
खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत सम्मान
🔸बेस्ट बॉयज़ प्लेयर: सचिन रमेश कारवा (तांतनगर)
🔸बेस्ट गर्ल्स गोलकीपर: मोनिका पुरती (खुंटपानी)
🔸बेस्ट कोच (बालिका वर्ग): कमललता बिरुली, जिन्होंने पूर्व में Homeless World Cup में भी भाग लिया है।

झारखंड ने इस प्रतियोगिता में कुल पांच ट्रॉफियां अपने नाम कीं। खिलाड़ियों को आयोजक संस्था द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। आगामी दिनों में होमलेस वर्ल्ड कप 2026 (मेक्सिको) के लिए चयन सूची जारी की जाएगी।
15 फरवरी को चाईबासा वापसी पर खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों और आदिवासी समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेम्ब्रम तथा एकजुट संस्था ने हर्ष व्यक्त किया है।

