जगन्नाथपुर: मैदान में बने चेंजिंग रूम व अन्य निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत

जगन्नाथपुर | झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने सोमवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किए गए निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने उपायुक्त के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

शिकायत में कहा गया है कि मैदान में चेंजिंग रूम, पेयजल व्यवस्था, शौचालय और गैलरी का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया है। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद गैलरी में दरारें पड़ने लगी हैं और प्लास्टर उखड़ने लगा है। शौचालय के सेप्टिक टैंक में मिट्टी लेवलिंग का कार्य भी अधूरा बताया गया है। इस योजना की कुल लागत 12,20,403 रुपये बताई गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

श्री कोड़ा ने कहा कि यह विकास के नाम पर भ्रष्टाचार है और खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के साथ धोखा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि निर्माण स्थल से महज 50 कदम की दूरी पर बीडीओ, सीओ और एसडीपीओ का कार्यालय स्थित है, इसके बावजूद संवेदक को किसी प्रकार का डर नहीं है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों के कार्यालय के पास इस तरह का निर्माण हो सकता है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। श्री कोड़ा ने मामले की जांच कर संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By maskal.news

You May Also Like