तालाबुरु स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

चाईबासा : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चाईबासा–डांगोवापोसी रेल खंड पर तालाबुरु स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के समीप आधा दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आठ हाथी ट्रैक के आसपास घूमते नजर आए, जिससे रेलकर्मियों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी मिलते ही ट्रैक मेंटेनर सतर्क हो गए और एहतियातन इस खंड पर चल रही ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इससे रेल परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर पहुंची वन विभाग और रेलवे की टीम हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण ट्रैक की निगरानी और मरम्मत कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। इस बीच रेलकर्मियों ने सुरक्षा कारणों से कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग को अस्थायी रूप से रोकने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और ट्रेनों से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हालात सामान्य होते ही रेल परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

By maskal.news

You May Also Like