फोकस पर्सोना स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम, छात्र-अभिभावक हुए जागरूक

चक्रधरपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को हथिया स्थित फोकस पर्सोना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रबिन्द्र गिलुवा की पहल पर ipil Innovation के बैनर तले संपन्न हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति कुमारी ने साइबर विशेषज्ञों का परिचय कराते हुए डिजिटल सुरक्षा की वर्तमान समय में बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक श्री प्रफुल कुमार पाठक एवं प्रधानाचार्या की देखरेख में किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782


कार्यक्रम में तीन साइबर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। रबिन्द्र गिलुवा (संस्थापक, डोनेट ब्लड) ने तकनीक के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। निर्मल सिंकू (साइबर एक्सपर्ट, जगरनाथपुर) ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल से संबंधित सावधानियों की जानकारी दी। वहीं, कृष्णा दिग्गी (संस्थापक, ipil Innovation) ने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के प्रकार और उनसे बचाव के कानूनी व तकनीकी उपाय बताए।
कार्यक्रम संवादात्मक रहा, जिसमें छात्रों और अभिभावकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के सरल और व्यावहारिक उत्तर दिए।

Book your slot today : +91 7250214782


विद्यालय के निदेशक श्री प्रफुल कुमार पाठक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में डिजिटल सुरक्षा की जानकारी शिक्षा का अहम हिस्सा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

By maskal.news

You May Also Like