कांग्रेस प्रवक्ता ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दी शुभकामनाएं

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता त्रिशानु राय ने रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिवस भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की स्थापना के सम्मान में प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है।

त्रिशानु राय ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—मीडिया—की स्वतंत्रता, उसकी भूमिका और जिम्मेदारियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार कार्यशैली ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

उन्होंने कहा कि मीडिया जनमानस की आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है तथा समाज में पारदर्शिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी कारण प्रेस दिवस सभी के लिए अपनी जिम्मेदारियों और संवेदनशीलता को पुनः याद करने का अवसर प्रदान करता है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने लोकतंत्र की मजबूती और जनहित में प्रभावी संवाद सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

By maskal.news

You May Also Like