मागे पर्व पर ‘चिरगेल सनंग’ पुस्तक का विमोचन

चाईबासा : तांतनगर प्रखंड के दारा गांव निवासी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री दिलदार पुरती की वारंग चिति लिपि में रचित पुस्तक ‘चिरगेल सनंग’ का विमोचन मागे पर्व के पावन अवसर पर गरिमामय समारोह में किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पुस्तक का विमोचन जिले के प्रख्यात उपन्यासकार तिलक बारी, सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु पंचायत की मुखिया श्रीमती जुलियाना देवगम, हो राइटर्स एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिनिधि कृष्णा देवगम, संगठन सचिव श्री सिकंदर बुड़ीउली तथा झारखंड सरकार द्वारा प्रकाशित बहुभाषी शिक्षा पर आधारित पुस्तक ‘पलाश’ के चित्रकार मंगल सिंह मुंडा के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने वारंग चिति लिपि और हो भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया तथा लेखक श्री दिलदार पुरती के साहित्यिक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में लेखक के माता-पिता, भाई-बहन सहित कई गणमान्य लोग एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

By maskal.news

You May Also Like