चाईबासा : नगरपालिका निर्वाचन 2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

चाईबासा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने शुक्रवार को निर्वाचन तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के मतदान दलों की रवानगी के लिए चिन्हित स्थल टाटा कॉलेज-चाईबासा परिसर तथा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र के लिए चिन्हित महिला कॉलेज-चाईबासा परिसर का जायजा लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) चाईबासा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता चाईबासा, नजारत उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा सभी निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड पार्षद)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने टाटा कॉलेज परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर तथा महिला कॉलेज-चाईबासा स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना परिसर में दोनों नगर परिषद क्षेत्रों के लिए की जा रही अलग-अलग व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने डिस्पैच सेंटर पर बैरिकेडिंग, मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों के आवागमन हेतु वाहनों के क्रमवार संयोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूम एवं मतगणना परिसर में रिसीविंग टेबल पर मतदान कर्मियों के सुगम पहुंच की व्यवस्था, मतगणना दिवस पर कर्मियों एवं चुनाव अभिकर्ताओं के आवागमन, मतगणना कक्ष में टेबल व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

By maskal.news

You May Also Like