नई दिल्ली | प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस निर्णय के बाद ‘वंदे मातरम’ के सम्मान को कानूनी संरक्षण प्राप्त होगा। इसके तहत यदि किसी द्वारा ‘वंदे मातरम’ का अपमान किया जाता है, तो उसे भी राष्ट्रगान के अपमान के समान गंभीर अपराध माना जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

सरकार के इस कदम को राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


