खरसावां : खरसावां प्रखंड के दितसाई गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री हरिसंकीर्तन पूजा समिति, दितसाई द्वारा 24 प्रहर श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंज उठा। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

हरिनाम संकीर्तन में पुरूलिया, श्यामपुर, मिश्रीडीह, जामबाद, कॉसवहल सहित विभिन्न स्थानों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। कीर्तन मंडलियों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा समाज के सभी कष्ट दूर हों।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनील मंडल, अरविंद मंडल, भागीरथी दे, हरिश्चंद्र आचार्य, पिंटू मंडल, जितवाहन मंडल, रंजीत दे, सुधीर राउत, गोपाल दे, अनंत मंडल, शिवा राउत सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

