चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुडासाई में सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत उत्पाद विभाग के सहयोग से करीब 2500 किलो जावा महुआ को जब्त कर नष्ट किया गया।

प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


