झारखंड में जेटेट परीक्षा 31 मार्च से पहले होगी आयोजित

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) राज्य में 31 मार्च से पहले आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर कराई जा रही है। परीक्षा एक ही दिन और एक ही पाली में पूरे राज्य में आयोजित होगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी जिला मुख्यालयों से परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 40 हजार अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर उपयुक्त स्कूलों और कॉलेजों की जानकारी मांगी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्र ऐसे शिक्षण संस्थानों में बनाए जाएं जहां पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। परीक्षा हॉल का आकार बड़ा हो और निर्धारित क्षमता से 10 प्रतिशत अधिक अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था हो। जिला प्रशासन को 15 फरवरी तक संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची उनकी क्षमता के साथ हार्ड और सॉफ्ट कॉपी (पीडीएफ) में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

परीक्षा की अधिसूचना फरवरी के अंत तक जारी होने की संभावना है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने केंद्र चयन और ओएमआर आधारित ऑफलाइन परीक्षा के लिए लॉजिस्टिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार लगभग 3.5 लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है।

By maskal.news

You May Also Like