जामताड़ा की नर्सिंग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला, न्याय की उठी मांग

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले की एक नर्सिंग छात्रा के साथ गुरुग्राम में कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता जामताड़ा कौशल नर्सिंग कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है, जो नर्सिंग की पढ़ाई कर समाज की सेवा करने का सपना देख रही थी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को हेल्थ केयर से जुड़े काम के बहाने गुरुग्राम बुलाया गया था, जहां कथित तौर पर साजिश के तहत उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि किसी तरह हिम्मत जुटाकर छात्रा वहां से निकलने में सफल रही और दिल्ली से सीधे जामताड़ा पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782


घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग उठाई है। लोगों ने दोषियों को कठोरतम सजा देने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए उसे सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह सिर्फ एक छात्रा का मामला नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By maskal.news

You May Also Like