आनंदपुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा को अपराधियों ने जलाया

आनंदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक हाईवा वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार भालडुंगी चौक से साड़ीबा तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य रांची स्थित वैष्णवी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें उक्त हाईवा लगाया गया था।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like